कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर हुई बैठक

शहर के एक होटल में रविवार को दुर्गा सोरेन सेना की साप्ताहिक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगले सप्ताह मसानजोड़ में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह सह पिकनिक पार्टी के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सोमवार को हरिंदर बाजार स्थित गांधी चौक पर बांग्लादेश में मारे गए युवक दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धांजलि सभा में सभी सक्रिय सदस्यों की भागीदारी अनिवार्य है। बैठक में जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, सोहेल शेख, अलीउर रहमान एवं सुनील कुमार मिश्रा के अलावे अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *