सरहुल बागान मुरी में क्रिसमस गैदरिंग का भव्य आयोजन किया गया
मुरी : मुरी रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा (रांची मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे) के तत्वावधान में दिनांक 21 दिसंबर (रविवार) को क्रिसमस गैदरिंग का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन सरहुल बागान, मुरी (रेलवे हॉस्पिटल के सामने) किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, प्रेम, भाईचारे एवं एकजुटता का अनुपम संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में फादर अंसलेम कुजूर, सरिता बोदरा, सिस्टर मिनाकी, डॉ. झरिया कच्छप के निर्देशन में सफलतापूर्वक कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों में निरंजन बाघवार, एम. एल. मांझी, सुबोध मिंज, देवेंद्र कुमार बड़ाइक, बिशन हेंब्रम, अमित कुजूर, आसिम तिर्की, बस्तु उरांव, शिबू पाहन, आर. खेस, पवन हेमरोम, सनातन गंझू, आनंद टोप्पो, कुसुम मुंडा, एम. डी. उरांव, बिपुल, एम. पी. तिर्की, इलियास तिर्की, बलबीर सिंह, ए. के. समुद्रा, अमित कुजूर, सनातन गांझु, अनूप मिंज सहित समस्त समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. एल. मांझी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन और उनका संदेश प्रेम, क्षमा, सेवा और मानवता का प्रतीक है। प्रभु यीशु हमें सिखाते हैं कि समाज में जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एक-दूसरे से प्रेम करें, जरूरतमंदों की सहायता करें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं। उन्होंने रेलवे आदिवासी परिवार, रांची मंडल के समस्त कर्मचारियों एवं सहकर्मियों से आपसी एकजुटता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया।
क्रिसमस गैदरिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, मेल-मिलाप, सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ाने का अवसर है। इस तरह के आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी दूरी को कम करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम में SC/ST एसोसिएशन के समस्त ऑफिस बेयरर्स (हटिया, रांची एवं मुरी), ऊर्सलाइन स्कूल मुरी, सरना समिति, सिल्ली, मोदीडीह, बड़ा मुरी, छोटा मुरी, अनागढ़ा, बुढ़मू, गोला रोड, झालीदा, चांडिल, लोहरदगा, रामगढ़, हटिया, रांची, बानो, पिस्का, नरकोपी, तुलीन, झालदा, टाटा सहित** रांची मंडल के विभिन्न सेक्शनों, विभागों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आगंतुक अतिथि, स्थानीय नागरिक एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन निरंजन बाघवार एवं सुबोध मिंज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन की सफलता पर समिति ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रेलवे आदिवासी परिवार मुरी शाखा, रांची मंडल









