राजकुमार सिंह ने किया स्कूली बच्चों का प्रोत्साहित

 

मां इंद्रावती स्पोर्ट्स एकेडमी जमशेदपुर और गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल टेल्को के संयुक्त तत्वाधान में 8 से 22 दिसंबर तक कुल 9 विभिन्न खेलों का विंटर कैंप का आयोजन किया गया l समापन समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह शहर के जाने-माने समाजसेवी राजकुमार सिंह के रूप में , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम शर्मा ( पूर्व जिला खेल संयोजक ), गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा पांडे कार्यक्रम के दौरान मौजूद बनी रही । समापन समारोह के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित विंटर कैंप के आयोजन की सराहना किया एवं प्रशिक्षण शिविर के उपयोगिता एवं लाभ पर प्रकाश डाला । इस विशेष सत्र के आयोजन के लिए उन्होंने खेल अकादमी और विद्यालय प्रबंधन समिति को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दिया। आयोजित इस विंटर कैंप में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से एथलेटिक, बैडमिंटन, पिक्लबॉल, बॉल बैडमिंटन, हैंडबॉल , वॉलीबॉल , क्रिकेट, अत्या –पटया , खो खो
जैसे खेलो का प्रशिक्षण दिया गया इस विशेष कैंप में प्रतिभागी बच्चों ने काफी लगन से विभिन्न खेल वीडियो के बारे में जानकारी हासिल किया और विभिन्न खेलों का लुफ्त उठाया। समापन समारोह के अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बड़ी-बड़ी से प्रमाण पत्र स्मृति सिन्हा देकर सम्मानित किया।
इस विंटर कैंप में कुल 52 प्रतिभागी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
विंटर कैंप के समापन समारोह का संचालन मां इंद्रावती स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सह स्कूल के खेल शिक्षक बिरेंदर कुमार मिश्रा ने किया ।
विंटर कैंप के समापन समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप श्याम शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा पांडे , विद्यालय के खेल शिक्षक बिरेंदर कुमार मिश्रा, योग प्रशिक्षक निरंजन कुमार, मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक सुनील प्रसाद का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *