खेल से खिलेगा भारत – सांसद विद्युत बरण महतो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में चल रहे ‘सांसद खेल महोत्सव’ के तहत पोटका विधानसभा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम (जुड़ी) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।
​मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बिद्युत बरण महतो ने फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

​सांसद ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया:
प्रथम पुरस्कार: ₹60,000 + ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार: ₹40,000 + ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार: ₹20,000 + ट्रॉफी
और चतुर्थ पुरस्कार: ₹20,000 + ट्रॉफी देकर टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया l

इस मौक़े पर सांसद विद्युत बरण महतो ने कहाँ कि ​पोटका की इस धरती पर युवाओं का जोश यह बता रहा है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सभी विजेता और सहभागी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ उन्होंने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *