दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए
मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित CISE ग्राउंड में यंग राइजिंग स्टार जादूगोड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहे।
फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल आयोजन से युवाओं में उत्साह और खेल भावना का संचार हुआ।
*इस मौके पर जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मंगल सोरेन, सोना राम सोरेन, गौरा पूर्ति, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू आदि उपस्थित थे l










