गंधानाटा गांव में झामुमो की बैठक संपन्न

बरसोल के पाथरा पंचायत अंतर्गत गंधानाटा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण व विस्तृत संगठनात्मक बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा ने किया.जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाहरागोड़ा के विधायक समीर महंती तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय व संगठित बनाना रहा. प्रखंड कमेटी के विस्तार, वर्ग संगठनों के पुनर्गठन व आने वाले महीनों में चलाए जाने वाले संगठनात्मक अभियानों पर चर्चा की गई. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और गांव-गांव में जनसंपर्क बढ़ाने पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. विकास योजना को धरातल पर लाने के लिए जन जन तक पहुंचाना. महत्वाकांक्षी योजना जैसे हम तक पहुंचे उसके लिए प्रचार प्रसार किया गया. मौके पर मुखिया बिधान मण्डी,शिब चरण हसदा,अर्जुन पूर्ति,गुरुचरण मण्डी, शामपद मण्डी, राम मुर्मू,शक्ति मंडल,कुणा महतो, संजय महतो, पानी भोल, पीकू दास,बबलू गिरी, पंकज भोल आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *