RVS कॉलेज के वार्षिक खेलकूद ‘Frolic’ में मुख्य अतिथि बने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

जमशेदपुर: RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एदेलबेड़ा (जमशेदपुर) के वार्षिक खेलकूद “Frolic” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए .

इस दौरान माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन कहा यहां पर खेलकूद कार्यक्रम में शामिल होकर मैंने अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया हुं।
आज के कार्यक्रम ने मुझे अपने इंजीनियरिंग के दिनों की याद दिला दी। खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करती हैं।
आप सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे गर्व है कि RVS के हर कार्यक्रम में बाबा की सहभागिता रही है। आप सभी के आशीर्वाद से भविष्य में भी RVS परिवार के हर कार्यक्रम में मेरी भागीदारी निरंतर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *