साल्वे पंचायत के मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

बारियातू। प्रखंड अंतर्गत साल्वे पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव भगत ने रविवार को पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
मुखिया भगत ने पंचायत के बारिखाप, रेंचि, साल्वे गुरुसल्वे, अलगड़िहा, गजुआ रहमत नगर सहित विभिन्न टोला का भ्रमण कर 45 जरुरतमंदों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल का वितरण किया। मुखिया द्वारा किए गए इस कंबल वितरण से ठिठुरते लोगों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर मुखिया राजीव भगत ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा में न रहे, यह पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है उन्होंने आगे कहा कि आगे भी पंचायत स्तर पर इसी तरह के जनहितकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता समय पर पहुंच सके।कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के इस कठिन समय में पंचायत द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय और राहत देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *