ठंड से राहत के लिए जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष ने अलाव का व्यवस्था किया

बारियातू।बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव ने रविवार को फुलसू क्षेत्र में अपने निजी कोष से अलाव की व्यवस्था कराई। फुलसू स्थित बाजार टांड, उच्च विद्यालय परिसर सहित कई चौक-चौराहों पर अलाव जलवाया गया, जिससे राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय ग्रामीणों को ठंड से राहत मिली।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *