मऊ भंडार ज्वेल चर्च में क्रिसमस गैदरिंग आयोजित, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल
ज्वेल प्रोटेशटेड कांग्रेंस ज्वेल चार्ज मऊ भंडार द्वारा आयोजित क्रिसमस गैदरिंग के कार्यक्रम में उपस्थित हुए घाटशिला के माननीय विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन। माननीय विधायक को कमेटी के सदस्य द्वारा रीति रिवाज के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं गीत गाकर स्वागत किया गया विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि परम पिता परमेश्वर के आशीर्वाद से और उनकी कृपा से आज हम लोग इस पवित्र स्थान क्रिसमस के उपलक्ष्य पर एकत्रित हुए हैं और सभी मिलकर इस त्यौहार को हंसी उल्लास के साथ मनाने जा रहे हैं। प्रभु की कृपा और आप लोगों का आशीर्वाद और वोट से आज हमें विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया। ईश्वर की कृपा मेरे बाबा का आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी मुझे मिली है मैं सभी समुदाय सभी वर्ग के साथ मिलकर उसे पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। ईश्वर हमारे विधानसभा के सभी परिवार को खुशी प्रदान करें। आप सभी को पुनः एक बार धन्यवाद के साथ आभार करता हूं।। कार्यक्रम मैं ज्वेल चर्च के अध्यक्ष एरिन कश्यप ,सचिव अजर ओड़िआ, निर्मल गुड़िया, केडी टोप्पो, आनंद खा-खा एंथोनी सिगार। महिला समिति के अध्यक्ष ज्योत्सना गुड़िया, विनीता टोप्पो, नीना टोप्पो, युवा अध्यक्ष ऋषि कश्यप, मेनका किसको, प्रशांत खजूर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के काजल डन ,कालीपद गोराई, सोनाराम सोरेन, सुशील माडी , सुजय सिंह, प्रकाश टुडू ,सब्यसाची चौधरी, राजा सिंह ,सुरजीत सिंह ,सौरव बॉस , कमल दास,अंकुर कावरी उपस्थित थे।










