थाना परिसर म थाना दिवस का किया गया आयोजन।

साहिबगंज।राधानगर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया।इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 4 मामला सामने आया। जिसमें 2 भूमि विवादों के मामले में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवादों का निपटारा किया गया। बाकी शेष मामले का कागजात पुष्टि के लिए अंचल कार्यालय को सौंप दिया गया है। जिसमें आने वाले फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से मदद मांगी गई। जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा कि थाना दिवस पर कुल 4 फरियाद थाना पहुंचे। जहां उसकी समस्याओं को सुना गया और दो मामले का समाधान किया गया। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में अंचल अधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा भूमि विवाद का ही मामला आता है। उक्त विवाद को बिना झंगडे झंझट किए निपटाने के लिए थाना दिवस का आयोजन किया जाता है। थाना दिवस का आयोजन होने से लोगों को कोर्ट का चक्कर लगाने से राहत मिलती है। दोनों पक्षों को समझौता कराकर विवाद का निपटारा कर दिया गया है। मौके पर कर्मचारी मनोज कुमार पासवान, गुरु दास, एएसआई उमेश तिवारी,समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *