रवि कुमार ने किया नगर परिषद सिटी मैनेजर का पदभार ग्रहण।

साहिबगंज। नगर परिषद के नए सिटी मैनेजर रवि कुमार ने शनिवार शाम को पदभार ग्रहण किया। वर्तमान सिटी मैनेजर बीरेश कुमार ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण के बाद रवि कुमार ने नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। नए सिटी मैनेजर रवि कुमार के पदभार संभालने से नगर परिषद में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। मौके पर बड़ा बाबू सुभाष सिंह, अनूप लाल हरि, मनीष सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अमीन कन्हाई रजक, सोनू हरि सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *