औद्योगिक नगर टंडवा में छाई है घना कोहरा,शीतलहर से बड़ी ठिठुरन

टंडवा: औद्योगिक नगर टंडवा में घना कोहरा, शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से घना कोहरा और शीतलहर का असर से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और देर शाम को कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो जा रही है, ठंड बढ़ने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर वृद्धजनों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दिहाड़ी मजदूरों और कामकाजी लोगों को सुबह के समय घर से निकलने में परेशानी हो रही है। टंडवा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुदीप कुमार ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडे मौसम में सतर्क रहने और आवश्यक न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *