बंगाल में भी होगा महा जंगलराज का खात्मा : पीएम मोदी
सबहेड ः 3,200 करोड़ की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
हाईलाइटर ::
– कहा- बिहार ने बंगाल में जीत का रास्ता दिखाया है
– टीएमसी की सरकार को कट व कमीशन की सरकार बताया
– बोले मोदी- बंगाल का बच्चा-बच्चा आज कह रहा- ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’- घने कोहरे के कारण ताहेरपुर में नहीं उतर पाया पीएम का हेलीकाप्टर
कोलकाताÜ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ममता सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की तरह बंगाल से भी महा जंगलराज का जल्द खत्मा होगा। बांग्लादेश की सीमा से सटे नदिया जिले के ताहेरपर (राणाघाट) में भाजपा की परिवर्तन संकल्प जनसभा को कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता ने विकास के लिए जंगलराज को एक स्वर से नकार दिया है, उसी प्रकार अब बंगाल की जनता तैयार है। पीएम ने कहा कि आज देश तेज़ी से विकास चाहता है। बिहार ने 20 साल बाद भी भाजपा-एनडीए को भारी बहुमत व पहले से ज़्यादा सीटें दी हैं। बिहार ने बंगाल में जीत का रास्ता दिखाया है। गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल पहुंचती है। अब हमें बंगाल में महा जंगलराज से छुटकारा पाना है। मोदी ने कहा कि बंगाल का आज बच्चा-बच्चा, हर गांव, शहर, गली व मोहल्ला कह रहा है कि ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (बचना है तो भाजपा चाहिए)।
उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार कट व कमीशन में लगी है। टीएमसी बंगाल का विकास नहीं कर सकती। इसे उखाड़ कर फेंकना ही होगा। इस जनसभा के जरिए पीएम मोदी ने बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए राज्य की जनता से हाथ जोड़कर डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए भाजपा को एक मौका देने की अपील की।
3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया
जनसभा से पहले पीएम ने वर्चुअल माध्यम से 3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।
घने कोहरे के कारण ताहेरपुर में पीएम का हेलीकाप्टर लैंड नहीं कर पाया
प्रधानमंत्री मोदी सुबह कोलकाता पहुंचे थे और वहां से हेलीकाप्टर के जरिए नदिया के ताहेरपुर के लिए रवाना हुए। हालांकि घने कोहरे व खराब विजिबिलिटी के कारण उनका हेलीकाप्टर ताहेरपुर में लैंड नहीं कर सका। काफी देर तक आसमान में चक्कर काटने के बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से हेलीकाप्टर को वापस कोलकाता एयरपोर्ट ले जाने का फैसला किया।
जनसभा में सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे। लोगों को निराश न करते हुए पीएम ने कोलकाता एयरपोर्ट से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ताहेरपुर की जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही ताहेरपुर न पहुंच पाने के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के बीच आना चाहता था, लेकिन प्रकृति और मौसम ने साथ नहीं दिया। पर मेरा मन आपके बीच ही है। पीएम ने उनकी रैली में जा रहे चार भाजपा समर्थकों के ट्रेन हादसे में मौत पर भी गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। बंगाल में एसआइआर का मसौदा सूची जारी होने के बाद पीएम मोदी का राज्य का यह पहला दौरा है।
बंगाल की सत्ता में बैठे लोग विकास में रोड़ा अटकाते हैं
पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के लिए हजारों करोड़ रुपये भेजती है, लेकिन यहां की सत्ता में बैठे लोग विकास में रोड़ा अटकाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हजारों करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं अटकी हुई है। मोदी ने कहा कि टीएमसी भाजपा का विरोध करना चाहती है करे। उन्हें हमारा जमकर, बार-बार, पूरी ताकत से विरोध करने दीजिए। मुझे समझ नहीं आता कि बंगाल के विकास में रुकावट क्यों डाली जा रही है। आप मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन बंगाल के लोगों को दुखी मत कीजिए। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित मत कीजिए। उनके सपनों को तोड़ने का पाप मत कीजिए। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कुशासन और ‘लूट-तंत्र’ ने बंगाल के गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। भ्रष्टाचार की वजह से युवाओं के हक को छीना जा रहा है।
घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआइआर का विरोध कर रही टीएससी
घुसपैठ के मुद्दे पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार उन घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं जो बंगाल पर कब्ज़ा करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बच…










