ग्रामीण भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में XLRI का बड़ा कदम,

एक्सएलआरआई जमशेदपुर में ग्रामीण भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के सहयोग से संस्थान ने एक्सएलआरआई सेंटर फॉर इन्नोवेशन टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआईटीइ) नाम से एक समर्पित और बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की है। इस केंद्र को नाबार्ड की ओर से प्राप्त अनुदान प्राप्त है। यह केंद्र मुख्य रूप से कृषि आधारित व्यवसाईयों और इससे जुड़े गैर कृषि क्षेत्र में शुरुआती स्टेज के इन्नोवेटिव उद्योगों को सहारा देगा।
इसका फोकस रोजगार पैदा करना, टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों सहित कुल 12 राज्यों के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, लेकिन यहां उद्यमिता की संगठित व्यवस्था अभी कमजोर है। एक्ससीआईटीइ के जरिए इन कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत एक्सएलआरआई और नाबार्ड के बीच एक एमओयू पर शुक्रवार को औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। यह कदम संस्थान की ग्रामीण एवं समावेशी विकास की परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *