वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल बांट कर गोबिंद बेदिया बन रहे हैं ठंड में मददगार
बरकाकाना।ठंड के गिरते तापमान में वृद्ध एवं असहाय लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े एवं अलाव की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि से मदद मिलने की आस में लोग टकटकी निगाहों से इंतजार करते देखे जा रहे हैं।वही मसमोहना निवासी सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल गोबिंद बेदिया द्वारा ठंड के गिरते तापमान में पतरातु प्रखंड अंतर्गत घुटुवा के वार्ड संख्या बीस में वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच दर्जनों कंबल का वितरण कर लोगो के बीच राहत पहुंचाने का कार्य किया हैं।समाजवादी पार्टी के नेता सहित स्थानीय लोग गोविंद बेदिया के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहे हैं।मौके पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष वृजलाल बेदिया,पदमा टुडू,रतनी देवी,मांजो देवी,पांचो देवी,रेशम कौर,शनीचरी देवी,केतरी देवी, करीबन निशा,चिंतामनी,सुलेंदा देवी,गुलजार अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।









