विधायक हेमलाल मुर्मू क्रिसमस गेंदरिंग में हुए शामिल
आमडापाडा:- रोमन कैथोलिक चर्च मंजिराबड़ी में आयोजित क्रिसमस गेंदरिंग में शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। विधायक के पहुंचते ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विधायक ने द्वीप प्रज्वलित कर क्रिसमस गेंदरिंग कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। क्रिसमस गेंदरिंग में बच्चों द्वारा ड्रामा, नृत्य एवं गाना के माध्यम से यीशु मसीह के जन्म दिन का संदेश दिया गया। विधायक मुर्मू उपस्थित सभी को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामना दी। साथ ही बच्चों को पढ़ाई लिखाई में ज्यादा ध्यान देकर अच्छा इंसान बनने की नसीहत दी।इस मौके पर झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, उपाध्यक्ष रंजन साह, प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, कुबराज बेसरा, प्रधानाध्यापिका सिस्टर रोशनी टोप्पो, सिस्टर इनदो केरकेट्टा, शिक्षक शालोमी मुर्मू, महेश मरांडी, सुनील मरांडी, मरियम हांसदा, दीपा कुजूर तथा सुरीन हांसदा सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों उपस्थित थें।









