बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का झारखंड आगमन पर सीएमयू ने किया स्वागत

बरकाकाना।एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का झारखंड आगमन पर कोलफील्ड मजदुर यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मां छिन्मस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना किया।रजरप्पा से लौटने के क्रम में रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग घुटुवा दो नम्बर गेट में यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात किया।इस दौरान कोलफील्ड मजदुर यूनियन के केंद्रीय सचिव उदय कुमार सिंह,बरकाकाना एरिया के सचिव रतन कुमार, रामा कांत दुबे,मनजीत रंजन,आशुतोष सिंह,आशीष कुमार,शाखा कुमार,प्रदीप बेदिया,मनोहर पांडे,बबलू कुमार ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर उपस्थित बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए लेबर कोड पर आपत्ति जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए लेबर कोड मजदुर हित में नहीं बल्कि मजदूरों का हाथ काटने जैसा प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *