केंद्रीय विद्यालय ने मनाया 41 वां वार्षिक उत्सव।

पतरातू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पतरातू के परिसर में 41 वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पतरातू रेलवे के वरीय अधिकारी निशांत पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता प्रियदर्शनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि सहित अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रचलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। वही विद्यालय प्राचार्य गौतम प्रियदर्शी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की अनेक उपलब्धियों को अभिभावकों के बीच प्रस्तुत की। इसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम आईओओएम में उज्जवल भारती का चयन एसजीएसआई में तीन विद्यार्थी युवराज पटेल अमित कुमार अनिकेत कुमार का चयनित विद्यार्थी आदि के बारे में बताया। साथ ही प्राचार्य ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं एवं 12 वीं के बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंट से सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *