राज्य मे अगर भाजपा की सरकार बनी तो 32 रूपये धान की खरीदारी की जाएगी : डॉ शशिभूषण मेहता
आठ धान क्रय केंद्रों का उद्घाटन, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया शुभारंभपांकी / पलामू | पांकी विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सुविधा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने गुरुवार को पांकी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थापित पांच धान क्रय केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया।उन्होंने ताल, नुरू, अम्बाबार, सिरम एवं कोनवाई स्थित धान क्रय केंद्रों पर फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा नीलाम्बर – पीताम्बरपुर प्रखंड के कोट खास, एफपीओ सहित प्रखंड मे शुभारंम की गई |
इस अवसर पर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत 15 नवंबर से होनी थी, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण इसमें लगभग एक माह की देरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों के प्रति गंभीर नहीं है और धान की कीमत 32 रुपये प्रति किलो देने के अपने वादे से पीछे हट गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो किसानों से 32 रुपये प्रति किलो की दर से धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही धान खरीद के लक्ष्य को भी बढ़ाया जाएगा। विधायक ने मौके पर उपस्थित किसानों से धान विक्रय के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठाने के लिए विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा किसानों की समस्याओं को सदन में मजबूती से रखने से क्षेत्र के कृषकों को लाभ मिलेगा।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना धान सरकारी धान क्रय केंद्रों में ही विक्रय करें, ताकि उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
कार्यक्रम में प्रो बच्चन ठाकुर, सपा प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव, उपप्रमुख अमित चौहान, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल, विधायक प्रतिनिधि मिंटी वर्मा, राजेंद्र यादव, नीलाम्बर – पीताम्बरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, कमेश यादव,सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, यशवंत मेहता,मुखिया अनीता लोहरा, मुखिया प्रेम प्रसाद, प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी ललन पासवान, ब्यास यादव, शिवकुमार यादव, लक्ष्मण यादव, बिंदेश्वरी यादव, संतु सिंह, राजकुमार यादव, शिव प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।










