बूथ लेवल एजेंट को आवश्यक दिशा निर्देश देने को लेकर जेएमएम ने किया एक बैठक आहूत।

साहिबगंज। झामुमो बोरियो प्रखंड कमेटी के द्वारा आयोजित बीएलए प्रशिक्षण शिविर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय सोरेन, जिला अध्यक्ष अरुण सिंह कार्यक्रम में शामिल होकर सभी 17 पंचायतों के अध्यक्ष सचिव व सभी पंचायतों में नियुक्त बीएलए बूथ लेवल एजेंट को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे झामुमो पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट को पूरी तत्परता पूर्वक अपने- अपने कार्यों को करने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला समिति साहेबगंज के संपर्क कर सकते हैं। बीएलए नियुक्ति से संबंधित फॉर्मेट प्रखंड कमेटी बोरियो को सौंप 3 दिनों के अंदर जिला समिति साहेबगंज को देने का निर्देश दिया।
वही बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने पंचायतों में संगठन को और मजबूत बनाए। बूथ लेवल एजेंट पूरी तत्परता से काम करें।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, गफ्फार अंसारी, फैयाज अंसारी समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *