उमवि बिरकिट्टी में तिथि भोज एवं जन्मउत्सव समारोह आयोजित
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरकिट्टी में गुरुवार को तिथि भोज सह जन्मउत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ के एसी जेम्स सुरीन, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा अंचल अधिकारी संजय सिन्हा उपस्थित रहे।समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने वाले संदेश दिए। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की गई। वहीं जेम्स सुरीन ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने भी बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य‑केन्द्रित अध्ययन की सलाह दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक‑शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया।










