बीडीओ एवं अंचल अधिकारी ने दमदमा लैंप्स का किया निरीक्षण

प्रखंड के दमदमा स्थित लैंप्स (एमपीसीएस) केंद्र पर गुरुवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के संचालन, रख‑रखाव और धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू हो चुकी है। उन्होंने सभी किसानों से समय पर पंजीकरण कर निर्धारित केंद्रों पर ही धान बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लैंप्स के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये नियमित ऑडिट तथा सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं अंचलाधिकारी संजय सिन्हा ने कहा कि इस मौसम में धान की खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों को उचित तौल, त्वरित भुगतान और सरकारी बोनस की जानकारी देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *