बिरनी में कामरेड बिनोद मिश्रा का 27वां शहादत दिवस मनाया और 25 हजार की गोलबंदी का संकल्प लिया गया
भाकपा माले के पूर्व महासचिव कामरेड बिनोद मिश्रा का 27वां शहादत दिवस बिरनी प्रखंड के 28 पंचायतों में जीबी बैठक आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर 16 जनवरी को कामरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर संकल्प सभा भी आयोजित की गई।
भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने बताया कि पार्टी हमेशा गरीब किसान-मजदूरों की लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक लड़ी है। इस वर्ष 25 हजार की गोलबंदी का निर्णय लिया गया है ।










