जामताड़ा में विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण “वरदान” ने मनाया प्रथम वर्षगांठ, बच्चों के संरक्षण व दत्तक प्रक्रिया पर जोर

जामताडा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण “वरदान” का प्रथम वर्षगांठ बुधवार को जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय को रंग-बिरंगे फूलों एवं सुंदर रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम समन्वयक सुजीत गोस्वामी ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को झारखंड राज्य के माननीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, तत्कालीन उपायुक्त कुमुद सहाय (IAS) सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ था।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य अनाथ, बेसहारा एवं परित्यक्त बच्चों को संरक्षण, शिक्षा एवं संस्कार देकर उन्हें आदर्श नागरिक बनाना है, साथ ही निसंतान दंपतियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत दत्तक ग्रहण की सुविधा प्रदान करना है। ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच के सचिव हसमत रब्बानी के मार्गदर्शन में “वरदान” ने सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल विश्वास सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *