रामगढ़ जिला कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भुरकुंडा में हुआ सम्मान, राज्य स्तर के लिए चयनित

भुरकुंडा।मार्शल आर्ट कराटे कोच कंचन दास के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भुरकुंडा के कराटे खिलाड़ियों ने रामगढ़ जिला कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया और झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर बुधवार को भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान द्वारा खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया अजय पासवान ने कहा कि भुरकुंडा के खिलाड़ियों का जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विशेष रूप से ब्लैक बेल्ट तृतीय डान आस्था सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भुरकुंडा प्रखंड बल्कि पूरे रामगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। मुखिया ने कहा कि ए ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय कक्षा 11 की छात्रा आस्था सिंह वर्तमान में बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। इस अवसर पर कराटे कोच कंचन दास ने जानकारी दी कि अंबेडकर स्थल में प्रशिक्षण ले रहे कुल 9 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में आस्था सिंह, स्मृति मुंडा, सिमरन, विकास, रेयांश राज, शिवांश राज, चित्रलेखा, खुशी एवं भूमि करमाली शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *