झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का शपथ ग्रहण समारोह में 20 को

भुरकुंडा।झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों, जिलाध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 20 दिसंबर 2025 को अपराह्न 12.30 बजे रजरप्पा स्थित होटल संस्कार के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के कई प्रबुद्ध बुद्धिजीवी एवं वैश्य समाज के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की एक विस्तारित बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की भावी रणनीति, आगामी कार्यक्रमों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उक्त जानकारी केंद्रीय समिति के सदस्य मुकेशलाल सिंदूरिया एवं भुनेश्वर साव ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *