प्रधानमंत्री आवास योजना की संपूर्ण सूची का भौतिक सत्यापन शुरू

चरही(हजारीबाग)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभुकों की संपूर्ण सूची का भौतिक सत्यापन कार्य चुरचू प्रखंड के सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस सत्यापन कार्य का उद्देश्य वास्तविक और पात्र लाभुकों की पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
भौतिक सत्यापन के दौरान प्रखंड स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही संबंधित पंचायतों के स्थानीय मुखिया भी सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहकर सहयोग कर रहे हैं। टीम द्वारा लाभुकों के आवास की स्थिति, पात्रता से जुड़े दस्तावेज और जमीनी हकीकत की बारीकी से जांच की जा रही है।
प्रखंड प्रशासन का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपात्रता को रोका जा सके। सत्यापन के बाद अंतिम सूची को अपडेट कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय मुखियाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों को उनका हक मिलेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सही पात्र परिवारों तक पहुंचेगा। प्रखंड प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से सत्यापन टीम को आवश्यक सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *