झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुजू के प्रतिभागियों ने लहराया परचम

कुजू। पांचवे झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुजू के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में कुजू कोलियरी निवासी महेश धोबी (62 वर्ष) ने पांच किलोमीटर दौड़ प्रथम, तीन किलोमीटर पैदल चाल में प्रथम तथा चार सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दिगवार निवासी विनोद कुमार को गोला फेंक में तृतीय स्थान व लंबी कूद में द्वितीय, जबकि मुरपा कुजू निवासी कौलेश्वर महतो ने चक्का गोल फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सभी प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा महेश धोबी को 5 किलो मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 25 सौ का चेक देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *