वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर लेस्लीगंज के पत्रकारों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अतीत तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने अरुण सिंह के पत्रकारिता जीवन, उनके निष्पक्ष लेखन, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

अध्यक्षीय संबोधन में अतीत तिवारी ने कहा कि अरुण सिंह का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता दी।

मौके पर जलेश शर्मा, प्रेम कुमार, एस.के. रवि, चंदन दुबे, रामप्रकाश तिवारी,मुनिंद्रनाथ दुबे,राजीव रंजन, अभय कुमार, अवध किशोर राय सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

शोक सभा का समापन शांत वातावरण में हुआ, जहां सभी ने स्वर्गीय अरुण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वास्थ्य सेवा से डाक्टर अंकित कुमार मनिष सोनी,चंदन रवि,पवन रवि,नमिता मिंज,अमिषा सिंह,प्रमिला कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *