मधुस्थली में ‘नई चेतना 4.0’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप मधुस्थली इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग, मधुपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘नई चेतना 4.0’ कार्यक्रमों के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बी.एड. कार्यक्रम के छात्र-शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्र-शिक्षकों ने पोस्टर, प्रभावशाली नारे एवं विचारोत्तेजक भाषणों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व को उजागर किया।इसके साथ ही ‘महिलाओं और लड़कियों का सार्वजनिक स्थानों पर अधिकार’ विषय पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की समान पहुंच, स्वतंत्रता और सुरक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।सभी कार्यक्रम NSS कोऑर्डिनेटर श्रीमती बीनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा अन्य समिति सदस्यों के समर्पित प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-शिक्षकों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *