आपसी समन्वय के साथ कार्य करे संवेदक -रैविमो

दुर्गा मंडप डकरा क्लब में रैयत विस्थापित मोर्चा एवं एनके एरिया संवेदक संघ की संयुक्त बैठक बिगन सिंह भोगता की अध्यक्षता में की गई। संचालन राम लखन गंझू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नीरज भोगता एवं नागेश्वर गंझु (मुखिया जी ) विनय खलखो, जालिम सिंह, नरेश गंझु, भारत गंझु, अमृत भोगता उपस्थित रहे । बैठक ने बारी बारी से अपनी समस्या रखी। जिस पर गंभीर रूप से समस्याओं, कार्यप्रणाली और आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी संवेदकों को बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखने और सुझाव देने का अवसर दिया गया। मंच से स्पष्ट किया गया कि एनके क्षेत्र में अब बिना मंच के माध्यम से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा तथा किसी के वैध कार्य में बाधा नहीं डाली जाएगी। यह भी कहा गया कि जिन्होंने अपने संसाधन देकर खनन और विकास को संभव बनाया है, उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। मंच से जुड़े बिना या मंच के विरुद्ध कार्य करने वाले संवेदकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में आपसी सहयोग से विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। सिविल विभाग को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए संगठन विस्तार और रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। समयाभाव के कारण समिति गठन नहीं हो सका। अगली बैठक एवं वनभोज सह समिति गठन की सूचना 2–3 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। बैठक में अरुण कुमार सिंह लखन महतो रितेश सिंह विकास दुबे कार्तिक पांडे नरेंद्र कुमार महतो प्रवीण कुमार चौहान अवधेश राय, कृष्णा यादव,जालम सिंह रामेश्वर सिंह अर्जुन महतो नीरज गुप्ता प्रकाश महतो रोहित केशरी दिलीप साहू सोनू कुमार श्याम सिंह वीरेंद्र सिंह वीरेंद्र यादव अरुण सिंह, विकास सिंह सुबोध कुमार, प्रदीप महतो, सूरज महतो, कमलेश चौहान, अरविन्द सिंह, भगत महतो, परवेस चौहान, रमेश महतो, सुरेश महतो, रमेश गिरी, कृष्णा सिंह, राम इक़बाल सिंह, रामु पटेल रोहित मदन सिंह वीरेन्द यादव, संदीप कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, उपेंद्र कांत, प्रवेश कुमार, अवधेश सिंह, मोती सिंह, नविन कुमार, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, अजित ठाकुर अशोक भुइया, मुन्ना सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, सतेंद्र ठाकुर विशु गंझु, अर्जुन महतो, राकेश रंजन सिंह, तैयब अंसारी, विजय महतो, गुडू चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *