झारखंड पुलिस एसोसिएशन पलामू शाखा का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित संवाददाता

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पलामू शाखा का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह चुनाव 14 दिसंबर 2025 को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)8, लेस्लीगंज,पलामू स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के उपरांत नई शाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार अमित टोप्पो को कुल मत प्राप्त 10 एवं रमाकांत राय को कुल मत प्राप्त 37 हुए जिसमें 27 वोट से रमाकांत राय विजय हुए।वही सचिव पद हेतु प्रभुनाथ प्रसाद को कुल12 मत प्राप्त हुए एवं सत्यनारायण सिंह को कुल मत प्राप्त 35 प्राप्त हुए जिसमें सत्यनारायण सिंह 23 मत से विजय हुए।वही उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव मंगल किशोर राम, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद मौके पर ही सभी नवयुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।चुनाव प्रक्रिया का संचालन झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही और पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव परिणाम की जानकारी संबंधित वरीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।इस अवसर पर शाखा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *