तरहसी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,43.5किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललगड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
14 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 11:15 बजे तरहसी थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम ललगड़ा निवासी जयराम उरांव अपने घर में मादक पदार्थ (सूखा गांजा) रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पलामू जिला पुलिस अधीक्षक ऋष्मा रमेशन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी के दौरान जयराम उरांव के घर की तलाशी ली गई, जहां से प्लास्टिक बोरा एवं एक जूट बोरे में रखा गया सूखा गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का कुल वजन 43.5 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में तरहसी थाना कांड संख्या 119/2025, दिनांक 15.12.2025 को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20 (बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज, थाना प्रभारी आनंद राम सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य शामिल थे।










