जेनेट एकेडमी में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

मैक्लुस्कीगंज।जेनेट एकेडमी हेसलोंग मैक्लुस्कीगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चैयरमैन मनोज गुप्ता,पीआरओ अवधेश उपाध्याय एव प्रधानाचार्य कैविन करण गुप्ता द्वारा खेल मशाल जलाकर किया।इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से किया।मार्च पास्ट का नेतृत्व विद्यालय के हेड बॉय सैमुअल सिंह व हेड गर्ल नेहा कुमारी एव चारों हाउस के कप्तान, उपकप्तान द्वारा किया गया।खेल प्रतियोगिता में सौ मीटर, पासिंग द बॉल, टनल बॉल, रस्सी खींच, रिले रेस,मिक्स सैक,बाधा रेस,कंगारू रेस,थ्री लेग रेस,स्लो साईकल रेस में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुजूर ने दिया।खेल प्रतियोगिता में 410 अंक लाकर ग्रीन हाउस विजेता बना।वही 365 अंक लाकर रेड हाउस दूसरे स्थान पर,330 अंक के साथ येलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल के चैयरमैन,पीआरओ एव प्रधानाचार्य के द्वारा मेडल एव ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर पवन जायसवाल,ऋषि प्रसाद,अनामिका मिश्रा, सीमा कुमारी,पुष्पा कुमारी, हिमालिनी वर्मा,केके श्रीवास्तव, विकास सिंह,उमेश चौधरी, जोसेफ नटाल, ऐन्डरु,कृति किरण कुजूर,ममता,तिलोत्तमा, अमृता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *