भाजपा ने पुण्यतिथि पर सरदार पटेल को दिया श्रद्धांजलि

भाजपा ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई।जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। उन्होंने अपने कौशल से भारत की कई रियासतों को समर्पण कराया। उनके प्रयासों से ही भारत की सभी रियासतें भी अखंड भारत का हिस्सा बनी। इस मौके पर जिला महामंत्री रूपेश भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, सपन कुमार दुबे, हिसाबी राय, पवन भगत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, बासु मंडल, दुलाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *