कॉ. राजेन्द्र सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पंचायत में बैठक, 25 दिसंबर को अगली समीक्षा
पंचायत सचिवालय में गुरुवार को मुखिया विकास मुंडा की अध्यक्षता में कॉ राजेन्द्र सिंह मुंडा फुटबॉल खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता की बेहतरी के लिए अपने–अपने विचार साझा किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए समिति की अगली बैठक 25 दिसंबर को की जाएगी। कार्यक्रम के दिन फुटबॉल मैच के साथ–साथ चौड़ल और मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनके विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए गाँव और बाजार क्षेत्र में चंदा अभियान चलाकर फंड एकत्रित करने का निर्णय भी लिया गया।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी धनपति महतो होंगे।










