दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मी नारायण धपरा के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित

नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मी नारायण धपरा के आकस्मिक निधन पर आज नगर निगम कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर आयुक्त श्री सिन्हा ने नारायण धपरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सफाईकर्मी थे और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

शोक सभा में नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *