सड़क मरम्मत के लिए उपमुखिया ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र
धालभूमगढ़ प्रखंड जुनबनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी से मिलकर अपने पंचायत के विभिन्न गांव के मुख्य सड़क को लेकर ज्ञापन सोपा। जिसमें मुख्य सड़क निम्न प्रकार है 1. जिला परिषद रोड भरत सेवा आश्रम हरिनधुकड़ी होते हुए विश्वजीत दास गुप्ता के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माणा 2. रघुनाथडीह दिल्ली गेट चौक से लेकर बगुला नदी किनारे तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण। 3.डोभा फाटाक से लेकर जुनबनी गांव तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण! 4.महतो पाड़ा मुख्य सड़क से लेकर गलोक मुंडा के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण।5. रघुनाथडीह जेल से होते हुए NH-6 तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण। 6. जयरामडीह NH-6 से लेकर सुपाई हेंब्रम के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण! 7. हरिनधुकड़ी साहब पूर्ति के घर से भटाई जोड़ पुलिया तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर आज ज्ञापन सोपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया बबली कुमारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मुख्य सड़क को किसी भी योजनाओं के तहत बना दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत कि सामना करना ना पड़े।
उप मुखिया ने हरिनधुकड़ी हरि मंदिर चौक परिसर पर एक हाई मास्ट लाइट लगाने का भी मांग किया. मौके पर साहब पूर्ति भी उपस्थित थे।










