रेलवे बोर्ड भारत सरकार ने प्रभु दयाल को यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य बनाया

भारतीय रेल में यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) का पुनर्गठन किया है। इस क्रम में जयपुर ज़िले की चौमूं तहसील के मलिकपुर गाँव निवासी प्रभु दयाल यादव को समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्हें नार्थ वेस्टर्न यूनियन रेलवे के अंतर्गत विशेष रुचि श्रेणी से यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। ZRUCC सदस्य पद पर मनोनीत किए जाने पर श्री प्रभु दयाल यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा“यह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है। मेरा लक्ष्य है कि जयपुर ग्रामीण सहित संपूर्ण राजस्थान के रेल यात्रियों की समस्याएँ सीधे रेलवे बोर्ड तक पहुँचें और उनके समाधान की ठोस व्यवस्था की जाए।”उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि“उनकी प्रेरणा और संगठन का सहयोग मुझे रेल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।मलिकपुर, चौमूं एवं जयपुर ग्रामीण के लोगों में इस मनोनयन को लेकर खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और युवाओं ने इसे क्षेत्र के रेल विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।लोगों का कहना है कि “अब हमारी आवाज़ सीधे रेलवे बोर्ड में सुनी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *