मानव सेवा संस्था द्वारा दूसरी बार रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन, समाज को जीवनदान देने का आह्वान

बुंडू – मानव सेवा संस्था ने आज हीरो शोरूम, बुंडू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी 14 दिसंबर को होने वाले रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक प्रदीप कुमार उर्फ रोशन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा यह दूसरा बड़ा सेवा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, “रक्त की एक-एक बूंद और नेत्रदान से किसी के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है। यह हमारा मानव धर्म है कि हम समाज के लिए आगे आएं।”

संस्था के अध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ गोलू और सचिव जितू कुमार ने बताया कि बुंडू और तमाड़ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी अरुण जैन, प्रमोद सिंह, राम दुर्लभ सिंह मुंडा और दीपक जायसवाल ने क्षेत्र के सभी भाइयों, माताओं और बहनों से आग्रह किया कि वे 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान और नेत्र जांच शिविर को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा, “आपकी उपस्थिति और सहयोग से ही इस प्रकार के मानव सेवा कार्यक्रम सफल होते हैं। आइए, मिलकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करें।”

रक्तदान करें, जीवन बचाएं!
नेत्रदान करें, दृष्टिदान करें!

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य:
विकास कुमार (कोषाध्यक्ष), रोहन जायसवाल, अजय महतो, मनीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, कुंदन कुमार, जितेश सिंह, जय दास, दिलीप महतो, दुबराज प्रजापति, आनंद महतो, मुसेफ अंसारी, शिवभ जायसवाल, अमन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *