माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझु के घर लातेहार पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया

लातेहार। लातेहार थाना कांड संख्या 38/22 के अनुसंधानकर्ता पु0अ0नि0राजा दिलावर के द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार लातेहार थाना कांड संख्या 38/22 में फिरार अभियुक्त रविंद्र गंझू पिता – स्वर्गीय रामबरत गंझू पता – हेंसला, बांझीटोला थाना- बेतर ओ0 पी0 (चंदवा) जिला – लातेहार के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार को उसके घर पर गवाहों के समक्ष चस्पा कर विधिवत इश्तेहार का तामिला किया गया। इश्तहार तामिला के दौरान हेंसला, बांझीटोला गांव के मुख्य चौक पर मांदर बजाकर लोगों को फिरार अभियुक्त रविंद्र गंझू पिता – स्वर्गीय रामबरत गंझू पता – हेंसला, बांझीटोला थाना- बेतर ओ0 पी0 (चंदवा) जिला – लातेहार के लातेहार थाना कांड संख्या 38/22 में फरारी के संबंध में बताया गया और उक्त अभियुक्त के परिजनों को फिरार अभियुक्त रविंद्र गंझू को लातेहार थाना कांड संख्या 38/22 में माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि दिनांक 09.01.2026 तक माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायालय लातेहार के न्यायालय में आत्मसर्पण करने या लातेहार थाना के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए निर्देशित किया गया।
फिरार अभियुक्त रविंद्र गंझू सक्रिय माओवादी जोनल नक्सल कमांडर है और कई कांडों में वांछित है। दिनांक 11.02.2022 से 12.02.2022 के दरम्यान बुलबुल जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी की घटना के संबंध में लातेहार थाना कांड संख्या 38/22 दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *