जेएम कॉलेज की फुटबॉल टीम झुमरी तिलैया के लिए रवाना
भुरकुंडा।विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को जेएम कॉलेज भुरकुंडा की 18 सदस्यीय टीम झुमरी तिलैया के लिए रवाना हुई। कॉलेज परिसर से टीम को हरी झंडी दिखाते हुए प्राचार्या डॉ. शीला सिंह ने खिलाड़ियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जेएम कॉलेज की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और कॉलेज का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। टीम के साथ रवाना हुए खेल शिक्षक हृदय नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल दमखम का खेल है। हमारे खिलाड़ी मेहनती और अनुशासित हैं, निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। टीम का नेतृत्व कैप्टन राजन कुमार सोरेन कर रहे हैं। खिलाड़ियों में देवराज कुमार बेदिया, विमल कुमार, हर्ष बेदिया, निकेश्वर बेदिया, जयबीर सिंह, दिनेश दोहरा, आशीष उरांव, रावल बेदिया, संतोष कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार, लिपट कुमार, सोनू कुमार, निवेदन मुंडा और अजय कुमार शामिल हैं। टीम मैनेजर की भूमिका रामजीवन सिंह निभा रहे हैं। रवाना होते समय कॉलेज परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके विजयी लौटने की कामना की।










