बाबा साहब ने संविधान की शक्ति देकर न्याय का अधिकार दिया

संवाददाता उरीमारी । विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में शनिवार को विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 69 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विस्थापित समिति न्यू बिरसा के संरक्षक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, समिति अध्यक्ष सूरज बेसरा, विस्थापित नेता संजय करमाली, गणेश गंझू, मनोज मुंडा ने बाबा साहब ड़ॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सोनाराम मांझी ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुन्य तिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। बाबा साहब ने हमें संविधान की शक्ति देकर समानता और न्याय का अधिकार दिया है। मौक़े पर बिनोद हेम्ब्रोम, जुरा सोरेन, रविन्द्र सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, आनंद बेसरा, अजय मरांडी, अजय बेसरा, सुखराम बेसरा, प्रेम सोरेन, बंशीलाल मुर्मू, संजय सोरेन, बिनोद सोरेन, राजेंद्र गंझु, अनुज मुंडा, दिनेश मुंडा, महेश बेसरा, बाबू गंझु, सुनील सोरेन, संदीप करमाली,मुंशी मुर्मू विजय सोरेन, अजय करमाली, राजेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *