जामताड़ा से भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था देवघर के लिए रवाना
जामताडा से निमाई मंडल की रिपोर्ट बैद्यनाथ की पावन धरती देवघर पर दो दिवसीय प्रवास पर पधारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामताड़ा विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। यह प्रस्थान भाजपा नेता श्री हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जामताड़ा विधानसभा के सभी मंडलों से लगभग 500 कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए श्री हरि मोहन मिश्रा द्वारा लगभग 40 गाड़ियों की व्यवस्था की गई, साथ ही नाश्ता, भोजन, पानी आदि की संपूर्ण व्यवस्था स्वयं के खर्च से कराई गई। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज सहित सभी वर्गों के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
इस यात्रा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम, काजू शर्मा, विक्रांत सिंह, सुनील हांसदा, गणेश किस्कू (सरना जिला अध्यक्ष), रमेश मरांडी, शुभाष मिगहा, सुखिन टुडू (मंडल अध्यक्ष) सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस आयोजन से जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में उत्साह का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।










