विधायक के निर्देश पर गांव में लगा 63 केवीए का लगा नया ट्रांसफार्मर

सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत के गौरीपुर नया टोला में विधायक निशात आलम के पहल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगाने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर कुछ दिनों से खराब स्थिति में था। जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। चार दिन पूर्व विधायक निशात आलम सीतापहाड़ी गांव का दौरा कर रहे थे। इस दौरान लोगों गांव में ट्रांसफार्मर खराब रहने की जानकारी दिया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विधायक ने मौके पर ही बिजली विभाग को जानकारी देते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर गौरीपुर नया टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, 20 नए बिजली पोल तथा बिजली तार कनेक्शन का कार्य पूर्ण कराया गया। मौके पर सीतापहाड़ी पंचायत के मुखिया आसिफ हादी आली ने बताया कि विधायक निशात आलम लगातार क्षेत्र में विकास का काम कर रही है। क्षेत्र के लोग योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *