स्टेट हैंडलूम एक्सपो

गोपाल मैदान, बिस्टुपुर में 1 से 14 दिसंबर 2025 तक झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में देशभर के पारम्परिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों के साथ कारीगरों की प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में स्टॉल संख्या 107 – यूनिक फ्रेगरेंस मैसूर सैंडलवुड (कर्नाटक) एक्सपो के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। मैसूर के पारंपरिक सुगंधित अगरबत्ती उत्पादों की विशिष्ट रेंज, वहां के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित की जा रही है, जो विरासत संरक्षण एवं कारीगर सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

मुख्य आकर्षण:

उत्पादों की विशेष रेंज: ₹100 से ₹600

मैसूर की पारंपरिक अरोमा एवं फ्रेगरेंस हेरिटेज की झलक

कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद, स्थानीय आजीविका को बढ़ावा

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु डिजिटल पेमेंट सुविधा उपलब्ध

एक्सपो में आने वाले नागरिकों से अपील है कि वे स्टॉल 107 पर जाकर कर्नाटक के विख्यात हस्तशिल्प एवं सुगंधित उत्पादों का अनुभव करें तथा अपनी यादगार पलों को साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *