नए साल में अमड़ापाड़ा को 4 करोड़ का मिलेगी मल्टी परपस बिल्डिंग की सौगात -मेंटेनेंस चार्ज पर शादी, ब्याह समारोह के आयोजन में लोगो को मिलेगी सुविधा मो. यासार आराफात

पाकुड़। 2026 यानी नए साल में अमड़ापाड़ा के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिला प्रशासन इस सौगात को धरातल पर उतारने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। खासकर जिले के यंग और एनर्जेटिक डीसी मनीष कुमार ने व्यक्तिगत रुची लेकर प्रोजेक्ट को फाइनली सैंक्शन करने के लिए इंटीरियर वर्क की स्टेमेटिक एजेंसी से डिस्कशन के के बाद संभवत प्रोजेक्ट को फाइनली अप्रूवल मिलने की संभावना है।

3 करोड़ 99 लाख 75 हजार रूपया में बनेगी मल्टी परपस बिल्डिंग….
प्रकृति विहार और बासलोई नदी के तट पर प्रकृति के मनोरम दृश्य के बीच 3 करोड़ 99 लाख 75 हजार 8 सौ की लागत से मल्टी परपस बिल्डिंग बनेगी। मल्टी परपस बिल्डिंग का प्राक्कलन भवन प्रमंडल विभाग ने तैयार कर अभियंता प्रमुख से तकनीकी स्वीकृति ले ली है। अब इस बिल्डिंग की पूरी वर्कआउट पर डीसी और डीडीसी के स्तर से स्टडी की जा रही है। बिल्डिंग का मैप तैयार करने वाली एजेंसी से इंटीरियर वर्क की डिटेल मांगी गई है। संभवतः शीघ्र ही उपलब्ध होते ही फाइनेंसली रूप से प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिल जाएगी।

मल्टी परपस बिल्डिंग की क्या होगी खासियत…
मल्टी परपस बिल्डिंग जी प्लस वन बिल्डिंग होगी यानी दो मंजिला बिल्डिंग बनेगी। इसमें 15 से 20 कमरे होंगे। लड़का और लड़की पक्ष के लिए अलग-अलग कमरा होगा। लड़का और लड़की के लिए अलग-अलग सूट रूम के अलावा मंडप, आंगन, डाइनिंग हॉल, लड़का और लड़की पक्ष के लिए अलग-अलग पर्याप्त संख्या में कमरा होगा, जो पूरी तरह वातानुकूलित होगी। बिल्डिंग में बैठने के लिए हॉल के साथ-साथ पार्किंग भी प्रोजेक्ट के प्लान में है। इस संबंध में बिल्डिंग डिविजन के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि बिल्डिंग की टेक्निकल सैंक्शन इंजीनियर एंड चिप से मिल चुकी है। प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट 5 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बनेगी।
लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल का प्रयास लाया रंग…
लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक हेमलाल मुर्मू विवाह भवन बनाने के लिए अमरापारा में जिला प्रशासन को अनुशंसा के बाद इस दिशा में कागजी कार्रवाई शुरू हुई। स्वयं विधायक और उपायुक्त, उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों अमरापारा पहुंचकर स्थल का चयन करने के बाद विवाह भवन बनाने की कवायद शुरू हुई है।

प्रकृति की मनोरम दृश्य के बीच दिखेगा मल्टी परपस बिल्डिंग…
बासलोई नदी के तट पर प्रस्तावित मल्टीपरपस बिल्डिंग बनने से यहाँ आयोजित समारोह में चार चांद लगाएगी। आने वाले समय में बिल्डिंग बनने के बाद यहां आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने वाले लोगों को प्राकृतिक के दृश्य और वादियां लोगो को खूब भाएगी। हालांकि बिल्डिंग बनने की खबर को जानकर अमरापारा के लोगों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक के इस पहल की प्रशंसा की है। निश्चित रूप से अमरापारा बाजार में कोई विवाह भवन न होने के कारण यहां के लोगों को शादी समारोह या कोई बड़े धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बिल्डिंग के बनने से आम से लेकर खास को काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *