सेवटा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
कुजू। सियाराम नगर (सेवटा) में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इधर, सूचना के बाद पहुंची कुजू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं, मृतका की मां आशा देवी ने पुत्री पार्वती कुमारी (18वर्ष) के सिर दर्द होने की शिकायत जिक्र को लेकर पुलिस को सौंपे गए आवेदन में किया था। साथ ही, अपनी मजदूरी के लिए चली गई। घर लौटने पर पार्वती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफ़ी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे खोला गया। कमरे में प्रवेश करने पर पार्वती फंदे के सहारे झूलती पाई गई। फंदे से उतारे जाने पर उसकी मौत हो चुकी थी।










