पंचायत सचिव के धर्मपत्नी का हुआ निधन,गांव में दुःख की लहर

मनिका लातेहार मनिका: नामुदाग पंचायत निवासी व पूर्व पंचायत सचिव रामजीत मिस्त्री के 65 वर्षीय धर्मपत्नी लीलावती देवी का 2 दिसंबर को निधन हो गया। इस दु:खद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलावती देवी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी,वहीं उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में नेता,जनप्रतिनिधि,समेत स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने इस दुख के घड़ी में परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त किया एवं मृतका के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *